'ये बदले की भावना से किया गया…', राहुल गांधी पर FIR से भड़के कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड के हलद्वानी में FIR दर्ज की गई. इसपर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने नाराजगी जताई.

Rajeev Shukla

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड के हलद्वानी में FIR दर्ज की गई. अनुसूचित जाति के युवक अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज इस FIR में राहुल गांधी पर SC वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है. इसपर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि ये बदले की भावना से किया गया है. राजीव शुक्ला ने कहा- ”जेपी नड्डा ने संसद में कहा था कि अगर मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ऐसा सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि वो दलित हैं, तो ये गलत है और ऐसा नहीं होना चाहिए था. लेकिन उत्तराखंड बीजेपी के लोग लगातार ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं. मल्लिकार्जुन खरगे के साथ जो हुआ, उस पर FIR दर्ज करने या पुलिस कार्रवाई करने के बजाय, राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है. बीजेपी का ये कदम बहुत गलत है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ