Untitled design (60)
विज्ञापन

ICC ने दिया Champions Trophy को लेकर पाकिस्तान को अल्टीमेटम! BCCI के पक्ष में कई बड़े क्रिकेट बोर्ड

चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान अब तक नहीं हो सका है। बीसीसीआई और पीसीबी के बीच चल रही तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर तस्वीर साफ होने का नाम नहीं ले रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी जिद पर अड़ा हुआ है। हालांकि, अब आईसीसी पीसीबी की हरकतों से दुखी हो गया है और उन्होंने पड़ोसी मुल्क को अल्टीमेटम दे डाला है। आईसीसी ने हाल ही में हुई मीटिंग में हाइब्रिड मॉडल को लेकर चर्चा की, जिसके फेवर में पाकिस्तान को छोड़कर सभी क्रिकेट बोर्ड नजर आए। हालांकि, मीटिंग में भी पीसीबी ने कहा कि वह टूर्नामेंट का आयोजन सिर्फ पाकिस्तान में ही करना चाहते हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईसीसी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का यह रवैया पसंद नहीं आया। माना जा रहा रहा कि अगर पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार नहीं होता है, तो पड़ोसी मुल्क के बिना भी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जा सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी हाथ से जाने पर पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। बीसीसीआई और पीसीबी के बीच चल रही तनातनी के चलते आईसीसी ने अब तक टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ