
Video: 2026 में खुलेगा 2 राशियों की किस्मत का ताला, शनि की कृपा से मिलेगी सफलता और रिश्ते होंगे मजबूत
Written By Pandit Suresh Pandey

Written By Pandit Suresh Pandey
Shani Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का खास महत्व है, जो करीब 2.5 साल में राशि गोचर करते हैं. हालांकि, इस बीच कई बार शनि का नक्षत्र परिवर्तन होता है. साथ ही शनि मार्गी व वक्री चाल चलते हैं और उदय-अस्त अवस्था में जाते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में शनि का राशि गोचर नहीं होगा, लेकिन 3 बार नक्षत्र गोचर जरूर होगा. इसके अलावा 13 मार्च से लेकर 22 अप्रैल तक शनि अस्त अवस्था में रहेंगे, जबकि 27 जुलाई से लेकर 11 दिसंबर तक वक्री चाल चलेंगे. ऐसे में मानव जीवन में बदलाव आना पक्का है.
खासकर, वृषभ राशि और मिथुन राशि वालों को 2026 में शनि की कृपा से लाभ होगा. इन राशियों के कुछ जातकों को करियर में सफलता मिलेगी तो कई जातक अपने रिश्तों को लेकर संतुष्ट रहेंगे. यदि आप जानना चाहते हैं कि शनि का गोचर 2026 में किन-किन राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: