Sasaram Rahul Gandhi Halipad
विज्ञापन

Video : Bullet की Light में तैयार हुआ राहुल गांधी के लिए Helipad, भड़के कांग्रेस के नेता

राहुल गांधी ने सासाराम से INDIA गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की, जिसका मकसद चुनाव आयोग और सरकार को घेरना है। लेकिन यात्रा की शुरुआत ही विवादों में घिर गई, जब हेलिपैड निर्माण को लेकर प्रशासन की देरी सामने आई। बताया गया कि अंतिम समय तक हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं मिली थी। अंधेरा होने पर एक बुलेट गाड़ी की हेडलाइट की रोशनी में हेलिपैड तैयार किया गया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ सासाराम से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की है। चुनाव आयोग और सरकार को घेरने के लिए इस यात्रा की शुरुआत की गई है। हालांकि, इस यात्रा की शुरुआत में ही विवाद खड़ा हो गया है। विवाद राहुल गांधी के सासाराम पहुंचने के लिए बनाए जा रहे हेलिपैड को लेकर हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने अंतिम समय तक हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं दी थी।

अंतिम समय में अनुमति मिलने के बाद हेलिपैड बनाने का काम शुरू हुआ, लेकिन कुछ ही देर में अंधेरा हो गया। इसके बाद एक बुलेट गाड़ी की हेडलाइट की रोशनी से हेलिपैड का निर्माण हुआ, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे राहुल गांधी की सुरक्षा से जोड़कर कांग्रेस के तमाम नेता प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। देखें पूरा वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ