Cricket News (50)
विज्ञापन

एशिया कप 2025 से पहले संजू सैमसन का बड़ा धमाका, तूफानी अर्धशतक जड़कर ठोक दिया दावा

Sanju Samson: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। एशिया कप 2025 से पहले संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर अपने दावे मजबूत कर लिए हैं।

Sanju Samson: एशिया कप 2025 पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। संजू सैमसन बतौर सलामी बल्लेबाज भारतीय टीम के लिए रेस में आगे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अब एशिया कप 2025 से पहले उन्होंने तूफानी अर्धशतक लगाकर अपने दावे और भी ज्यादा मजबूत कर लिए हैं। दरअसल 15 अगस्त को केरल में केसीए सेक्रेटरी इलेवन और केसीए प्रेसिडेंट इलेवन के बीच अभ्यास मैच खेला गया था। इस मैच में केसीए सेक्रेटरी की कप्तानी संभालते हुए संजू ने बैटिंग में भी कमाल दिखाया। उन्होंने 36 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 3 छक्के के अलावा 2 चौके अपने नाम किए। अब संजू ने तूफानी अर्धशतक जड़कर फिर से तहलका मचा दिया है और एशिया कप 2025 के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ