Sambhal bawadi
विज्ञापन

Video: संभल में खुदाई में मिली बावड़ी के सामने आए कई मालिक, जानिए कौन है असली राजा?

Sambhal Bawadi News : संभल जिले में खुदाई के दौरान मिली बावड़ी का असली राजा कौन है? इसे लेकर कई लोग सामने आए हैं। कई लोगों ने इस संपत्ति पर अपना दावा ठोंका है।

Sambhal Bawadi News : यूपी के संभल जिले में स्थित चंदौसी में खुदाई के दौरान एक प्राचीन बावड़ी मिली है। ये संपत्ति किसकी है? इसे लेकर कई मालिक सामने आए हैं। कई लोगों ने बावड़ी पर दावा ठोंका है। इस बावड़ी का असली राजा कौन है? वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

मोहम्मद मुस्तकीम कुरैशी नामक एक व्यक्ति ने बावड़ी पर दावा करते हुए कहा कि ये सारी प्रॉपर्टी हमारी है और प्रशासन से इसका कोई लेना देना नहीं है। प्रशासन सिर्फ इसकी जांच कर सकता है। अगर इसमें कुछ निकलता है तो ठीक है। बाकी न ये कोई सरकारी जगह है और न ही प्रशासन से कोई वास्ता है। उन्होंने आगे कहा कि यहां बावड़ी पहले से थी और बदायूं के अहूजा बाबू ने इसकी प्लॉटिंग की थी।

विज्ञापन

इस बीच पूर्व सांसद राजा चंद्रविजय सिंह ने भी बावड़ी पर दावा किया है। उन्होंने कहा कि बावड़ी मिलने के बाद से कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि ये संपत्ति उनकी है। ऐसा दावा करने वालों से परिचित नहीं हूं। ये बावड़ी हमारे परिवार की है। हमारे पुरखों ने इसे बनवाया था। हमारा परिवार चाहता है कि पुरातत्व विभाग इसे अपने कब्जे में लेकर इसका जीर्णोद्धार करे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ