IND vs ENG
विज्ञापन

IND vs ENG: भारत या इंग्लैंड कौन जीतेगा टेस्ट सीरीज? 'क्रिकेट के भगवान' ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी

IND vs ENG: भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है।

IND vs ENG: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भारत-इंग्लैंड सीरीज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है। टीम इंडिया इस बार शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लिश धरती पर धमाल मचाने पहुंची है। हालांकि, इसके बावजूद सचिन का मानना है कि भारतीय टीम इंग्लैंड की सरजमीं पर जीत का परचम लहराने में सफल रहेगी।

सचिन ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि टीम इंडिया इस सीरीज को 3-1 से अपने नाम करने में सफल रहेगी। टीम इंडिया का रिकॉर्ड इंग्लैंड की धरती पर कुछ खास नहीं रहा है। इंग्लैंड में खेले 67 टेस्ट मैचों में से भारतीय टीम को सिर्फ 9 मैचों में ही जीत नसीब हुई है। इंग्लिश सरजमीं पर आखिरी बार टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज साल 2007 में जीती थी। यानी पिछले 18 साल में इंग्लैंड की धरती पर भारतीय टीम कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ