
चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ से खेल जगत में पसरा मातम, डिविलियर्स-सचिन समेत इन खिलाड़ियों ने जताया दुख
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Chinnaswamy Stadium Stampede: आरसीबी का पहली बार चैंपियन बनने का जश्न मातम में तब्दील हो गया। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम के सेलिब्रेशन में शामिल होने आए फैन्स भगदड़ का शिकार हो गए। 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी, तो 33 फैन्स अभी भी अपनी जिंदगी को बचाने के लिए जूझ रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे से क्रिकेट जगत पूरी तरह से सन्न है।
My thoughts and prayers are with all those affected by the tragic events at the Chinnaswamy stadium today. https://t.co/klmCQrjn6k
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) June 4, 2025
सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स अकाउंट पर इस हादसे को लेकर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि मेरा दिल इस घटना से बेहद दुखी है। वहीं, एबी डिविलियर्स ने भी ट्वीट करते हुए इस हादसे में जान गंवाने लोगों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। गौरतलब है कि आरसीबी ने 17 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: