Untitled design (50)
विज्ञापन

VIDEO: रोहित शर्मा को रिलीज करने के मूड में नहीं मुंबई इंडियंस! इस वजह से टीम में बने रहेंगे हिटमैन

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों को 31 अक्टूबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। हालांकि, मुंबई इंडियंस अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को रिलीज करने के मूड में नहीं है।

Rohit Sharma Mumbai Indians:आईपीएल 2024 की शुरुआत से ठीक पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनते हुए हार्दिक पांड्या के हाथों में टीम की बागडोर सौंप दी थी। हालांकि, यह फैसला टीम के हित में नहीं रहा था और टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में औंधे मुंह गिरी थी। खबरें ऐसी भी सामने आई थीं कि रोहित मुंबई टीम के इस फैसले से खफा थे। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे थे रोहित मुंबई का साथ छोड़कर इस बार मेगा ऑक्शन में उतर सकते हैं।

हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई हिटमैन को छोड़ने के मूड में नहीं है। इसके पीछे की वजह हार्दिक की कैप्टेंसी में टीम का शर्मनाक प्रदर्शन माना जा रहा है। मुंबई रोहित को टीम में रखकर आईपीएल 2025 में जोरदार वापसी करना चाहती है। टीम ने आईपीएल का खिताब आखिरी बार साल 2020 में जीता था। इसके बाद से टीम के प्रदर्शन का ग्राफ लगातार नीचे गिरा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ