IND vs AUS (29)
विज्ञापन

VIDEO: एडिलेड टेस्ट में किस नंबर पर बैटिंग करेंगे रोहित शर्मा? जानिए उनकी बेस्ट पोजीशन

Rohit Sharma: एडिलेड टेस्ट में रोहित शर्मा किस स्थान पर बैटिंग करेंगे ये सवाल बड़ा है। आंकड़ों से समझ सकते हैं कि रोहित का बेस्ट बैटिंग पोजीशन कौन सा रहा है।

Rohit Sharma Stats: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी। दोनों ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया था। राहुल और जायसवाल ने 200 से अधिक रनों की पार्टनरशिप की थी। पहले मैच में रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में राहुल ने रोहित की जगह पर ओपनिंग की थी। लेकिन अब दूसरे टेस्ट मैच में रोहित वापस आ गए हैं। ऐसे में वह किस स्थान पर बैटिंग करेंगे। इसपर संशय बरकरार है। लेकिन रोहित के टेस्ट में किस पोजीशन पर आंकड़े बेहतर रहे हैं? यहां आप आसानी के साथ समझ सकते हैं।

हिटमैन ने टेस्ट की 62 पारियों में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए 44 की औसत के साथ 2685 रन बनाए हैं। वहीं नंबर 3 पर उन्होंने 5 पारियों में 21.40 की औसत के साथ 107 रन बनाए हैं। वहीं नंबर 6 पर भारतीय कप्तान ने 25 पारियों में 54.57 की औसत के साथ रन बनाए हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ