आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना फिल्म ‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल, मूवी की रिलीज डेट को टाल दिया गया है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

Udta Teer

‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट (Pic- Dharma Productions, Youtube)

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. एक्टर की यह मूवी 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार थी. लेकिन अब इस मूवी की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. दरअसल, अब यह मूवी दो हफ्ते बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

यह भी पढ़ें: क्राइम और सस्पेंस से भरपूर है इमरान हाशमी की 7 एपिसोड वाली ‘तस्करी’ सीरीज, हर सीन में दिखेगा जबरदस्त ट्विस्ट

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘उड़ता तीर’

आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब फिल्म के मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है. हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इस मूवी की प्रमोशन भी काफी जोरों शोरों से चल रही है. लेकिन अब एक्टर की मूवी ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है.

मेकर्स ने क्यों बदली रिलीज डेट?

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) के इस फैसले की जमकर चर्चा हो रही है. दरअसल मेकर्स ने यह फैसला इसलिए लिया है, ताकि उन्हें मूवी के लिए ज्यादा स्क्रीन मिल सके और मूवी को ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाया जा सके. फिल्म की नई रिलीज डेट 23 अक्टूबर रखी गई है. मेकर्स ने मूवी की रिलीज के लिए ऐसा डेट चुना है, जिस वक्त दूसरी फिल्में कम रिलीज हो रही हैं.

‘उड़ता तीर’ स्टार कास्ट

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) स्टारर फिल्म ‘उड़ता तीर’ में एक्टर के साथ सारा अली खान और गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव और राम कपूर अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इस मूवी का जब से ट्रेलर जारी किया गया है, उसके बाद से ही यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म का टाइटल और प्रमोशनल मटीरियल ने मूवी प्रति लोगों में दिलचस्पी काफी ज्यादा बढ़ा दी है. इस फिल्म आयुष्मान एक अलग तरह का किरदार करते हुए नजर आने वाले हैं. 

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना हाल ही में रिलीज हुई ‘मूवी पत्नी पत्नी और वो दो’ में नजर आए थे. इस मूवी में एक्टर के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अहम किरदार में नजर आई थी. बता दें कि फिल्म ‘उड़ता तीर’ के बाद एक्टर की एक और फिल्म ‘प्रेम मोल लिया’ (Yeh Prem Mol Liya) नवंबर में सिनेमाघरों रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को सूरज बड़जात्या के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ