
IND vs AFG: रोहित शर्मा समेत वनडे सीरीज में फेल हुए ये 3 भारतीय खिलाड़ी, वर्ल्ड कप 2027 से पहले बढ़ी टेंशन!
Written By Alsaba Zaya

Written By Alsaba Zaya
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में अब तक दो मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ही मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किए हैं. इस सीरीज में रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और वॉशिंगटन सुदंर अपना कमाल नहीं दिखा पाए हैं. रोहित और श्रेयस के बल्ले से अब तक एक भी अर्धशतक नहीं निकले हैं, जबकि सुंदर ने भी अब तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी में खासा कमाल नहीं किया है. रोहित शर्मा ने अब तक खेले गए 2 मैच में केवल 64 रन बनाए हैं. इसके अलावा श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन और भी खराब रहा है.
उन्होंने 2 मैचों में 38 रन बनाए हैं. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर 2 मैचों में 1 विकेट अपनी झोली में डाल पाए हैं. वहीं, शुभमन गिल के अलावा ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया है. गिल ने अब तक 2 मैच में 238 रन बनाए हैं, जबकि ईशान ने 159 रन अपने नाम किए हैं. इन दो खिलाड़ियों ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं, रोहित, श्रेयस और सुंदर ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: