फातिमा सना ने रचा इतिहास, इस लीग में खेलने वाली बनीं पहली पाकिस्तानी

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने इतिहास रच दिया है. उन्हें दमदार प्रदर्शन का बड़ा इनाम मिला है. अब वह इंग्लैंड में एक बड़ी लीग खेलते हुए नजर आएंगी.

Cricket News - 2026-06-18T204655.195
1 / 6

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना इन दिनों इंग्लैंड में हैं, जहां पर महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है. वह पाकिस्तान की कप्तानी संभाल रही हैं. हालांकि अब तक खेले गए 2 मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि इसी बीच पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है और वह ऐसा करने वाली पाकिस्तानी की पहली खिलाड़ी भी बनी हैं.   Image Source: Fatima Sana/ Instagram  

विज्ञापन

फातिमा सना ने रचा इतिहास

फातिमा सना ने रचा इतिहास2 / 6

फातिमा सना को इंग्लैंड में आयोजित होने वाली द हंड्रेड वुमेंस लीग में चुना गया है. 18 जून को उन्हें वाइल्डकार्ड ड्राफ्ट में बर्मिंघम फिनिक्स ने उन्हें टीम में शामिल किया है. इस लीग में पहली बार बतौर पाकिस्तानी फातिमा खेलने वाली हैं. इससे पहले पाकिस्तानी की कोई भी खिलाड़ी ने द हंड्रेड में नहीं खेला है. Image Source: Fatima Sana/ Instagram

विज्ञापन

ऐसे में मिली एंट्री

ऐसे में मिली एंट्री3 / 6

22 साल की फातिमा की एंट्री चौथे विदेशी खिलाड़ी के रूप में हुई है. उन्हें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लूसी हैमिल्टन की जगह पर मौका मिला है. लूसी को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके वर्कलोड को देखते हुए वापस बुला लिया है. Image Source: Fatima Sana/ Instagram

पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन

पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन4 / 6

ऐसे में सना को बर्मिंघम फिनिक्स ने अपने दल का हिस्सा बना लिया. फातिमा शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने अब तक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी मैच में 38 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने 16 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे. Image Source: Fatima Sana/ Instagram

विज्ञापन

पाकिस्तान को मिली बैक टू बैक हार

पाकिस्तान को मिली बैक टू बैक हार5 / 6

हालांकि पाकिस्तान ये मुकाबला हार गया लेकिन सना के ऑलराउंड प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया. इससे पहले पाकिस्तान को भारत से वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. Image Source: Fatima Sana/ Instagram

ऐसा रहा है करियर

ऐसा रहा है करियर6 / 6

सना ने अब तक पाकिस्तान के लिए 61 वनडे मैच में 82 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा उन्होंने 785 रन अपने नाम किए हैं. वहीं, 60 टी-20 मैच में उन्होंने 53 विकेट लेने के साथ 770 रन बनाए हैं. Image Source: Fatima Sana/ Instagram

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन