Rahul Vidya and Disha Parmar Seek Blessing with baby Navya
विज्ञापन

नन्ही परी को लेकर राहुल-दिशा पहुंचे कुल देवी के मंदिर, गौ माता संग खेलती दिखीं नव्या

Rahul Vidya-Disha Parmar Video: राहुल वैद्य और दिशा परमार अपनी नन्ही बेटी नव्या को लेकर कुल देवी के मंदिर पहुंचे। कपल ने बेटी को महालक्ष्मी जगदम्बा मंदिर में दर्शन कराए। इसके अलावा मंदिर के गौशाला में खड़ीं गऊ माता से बेटी को मिलवाया। यहां देखें वीडियो

Rahul Vidya-Disha Parmar Video: राहुल वैद्य और दिशा परमार इन दिनों पेरेंटहुड एन्जॉय कर रहे हैं। कपल ने पिछले साल ही अपनी बेटी का वेलकम किया है, जिसका नाम उन्होंने नव्या रखा है। कपल अक्सर ही अपनी बेटी के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है। इस बीच दिशा और राहुल अपनी बेटी नव्या को लेकर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नव्या को कुल देवी मंदिर के दर्शन कराए। कपल ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें राहुल की फैमिली भी साथ है।

गऊ माता से मिलाया बेटी को

राहुल और दिशा ने अपनी बेटी को महालक्ष्मी जगदम्बा मंदिर में दर्शन कराए। इसके अलावा उन्होंने मंदिर के गौशाला में खड़ीं गऊ माता से भी बेटी को मिलवाया। वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए राहुल वैद्य ने कैप्शन दिया, वैसे ही हमारी बिटिया नव्या को माताजी के पैरों में रखकर दिशा और मैंने उसके लिए आशीर्वाद लिया.. मंदिर के ही परिसर में एक गौशाला का ये वीडियो। यहां देखें वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ