
Video: 'कुछ नहीं बचता', जब शेविंग कराने सैलून पहुंचे राहुल गांधी तो अजीत भाई ने दर्द किया साझा
Edited By Deepak Pandey

Edited By Deepak Pandey
Rahul Gandhi Visit Local Barber Shop : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को लोकल सैलून की दुकान पर पहुंचे और शेविंग कराई। इसे लेकर राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो शेयर किया और लिखा- कुछ नहीं बचता है। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।
दिल्ली सैलून में काम करने वाले अजीत भाई राहुल गांधी से गले मिलकर भावुक हो गए। राहुल गांधी ने पूछा- घर का किराया कितना है? इस पर अजीत भाई ने कहा कि 2500 रुपये है। पेंशन में जो 2500 रुपये मिलते हैं वो किराए में चले जाते हैं। घर में पत्नी है, जो हार्ट की मरीज है। एक महीने में 14-15 हजार की कमाई होती और घर-दुकान किराए पर है। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा- 15 हजार में कुछ नहीं बचता होगा। अजित ने कहा कि जब आए थे तो सोचा था कि आगे बढ़ेंगे, लेकिन वहीं के वहीं रह गए। उन्होंने कहा कि आपके राज (कांग्रेस के राज) में बहुत खुश थे, सुकून था। अब हमलोगों की तरक्की नहीं हो पाती है। बच्चों का भविष्य भी अधर में रह जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: