
Video: राहु-गुरु बढ़ाएंगे इस राशि के लोगों की मुश्किलें! लड़ाई-झगड़े में फंसने से बचें
Edited By Nidhi Jain

Edited By Nidhi Jain
October Horoscope 2024: अक्टूबर माह खत्म होने में मात्र 11 दिन बचे हैं। इस दौरान जहां कुछ राशियों के जातकों को विशेष लाभ होगा, तो कुछ लोगों के जीवन में उथल-पुथल मचेगी। जिन लोगों के ऊपर नवग्रह मेहरबान रहेंगे, उन्हें जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। वहीं ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण कई लोगों की परेशानियां भी बढ़ेंगी।
आज पंडित सुरेश पांडेय आपको उस एक राशि के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जातकों को अक्टूबर माह के आखिरी दो हफ्ते में राहु और गुरु ग्रह के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इन दोनों ग्रहों के क्रोध के कारण उस अनलकी राशि के जातकों के जीवन में इन 11 दिनों के दौरान विभिन्न परेशानियों का आगमन होगा। खासतौर पर लड़ाई झगड़े होने की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में उन्हें धैर्य से परिस्थिति को सुलझाने का प्रयास करना होगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आने वाले 11 दिन आपके लिए कैसे रहेंगे, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: