Priyanka Gandhi Addressing A Rally iN Raebareli
विज्ञापन

माथे पर तिलक लगाकर दी भाजपा को सीधी चुनौती, रायबरेली में दिखा प्रियंका गांधी का नया अवतार

Priyanka Gandhi New Avatar : वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी गुरुवार को रायबरेली में एक नए अवतार में नजर आईं। माथे पर तिलक लगाए प्रियंका ने खुले शब्दों में भाजपा को चुनौती दी और कहा कि भगवा दल ने केवल देश को लूटने का काम किया है।

Priyanka Gandhi In Raebareli : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी इस समय अपने भाई राहुल गांधी के लिए रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रही हैं। गुरुवार को भी उन्होंने यहां चुनाव प्रचार किया लेकिन इस दौरान वह नए अवतार में दिखाई दीं। तिलक लगाकर लोगों को संबोधित करने पहुंची प्रियंका ने इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा और खुली चुनौती दे डाली। प्रियंका ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है क्योंकि उसकी इच्छा केवल सत्ता पाना नहीं बल्कि अपने कारोबारी दोस्तों को फायदा पहुंचाने की है।

यहां एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि भाजपा के नेता कह रहे हैं कि अगर फिर से सत्ता उनके हाथ में आई तो वह संविधान बदल देंगे। प्रियंका ने आगे कहा कि भाजपा केवल 10 साल के अंदर दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई है। कांग्रेस ने 55 साल तक देश की कमान संभाली लेकिन हम सबसे अमीर नहीं बन गए। भाजपा की नीति यही है कि जहां से संभव हो वहां से चंदा जुटा लो। हमने इस देश और जनता की सेवा की है जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केवल काम के लिए पैसे लेने का काम किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ