Chotu Baba Mahakumbh 2025
विज्ञापन

Video: महाकुंभ में छाए 3 फीट के 'छोटू बाबा', जो 32 साल से नहीं नहाए

Prayagraj Mahakumbh Chotu Baba Story: महाकुंभ में कई साधु-संतों का आगमन होने लगा है। इसी बीच छोटू बाबा काफी सुर्खियों में आ गए हैं। 3 फूट के छोटू बाबा ने पिछले 32 सालों से स्नान नहीं किया है।

Mahakumbh Chotu Baba Story: 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज होने जा रहा है। धर्म के इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से कई बड़े साधु-संत संगमनगरी का रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक नाम छोटू बाबा का भी शामिल है। छोटू बाबा उर्फ गंगापुरी महाराज को लोग प्यार से टाइनी बाबा भी बुलाते हैं। उनकी हाईट महज 3 फूट है और वो इसे कुदरत का वरदान मांगते हैं। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि जहां तमाम लोग दूर-दूर से संगम में डुबकी लगाने प्रयागराज आ रहे हैं, वहीं छोटू बाबा ने स्नान न करने का संकल्प लिया है।

छोटू बाबा पिछले 32 साल से नहीं नहाए हैं। संगमनगरी में उनका आगमन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कई लोग उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए बेताब हैं। छोटू बाबा का कहना है कि उनका गुप्त संकल्प पूरा होने के बाद वो सबसे पहले शिप्रा नदी में स्नान करेंगे और फिर कामाख्या मंदिर वापस लौट जाएंगे। देखें वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ