---विज्ञापन---

Modi 3.0 में कैबिनेट मंत्री बने नीतीश कुमार के क्लासमेट, जानें कैसा रहा ललन सिंह का सियासी सफर?

Modi Cabinet 3.0 : देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बन गई। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभाल किया। मोदी कैबिनेट 3.0 में जेडीयू कोटे से दो नेता मंत्री बनाए गए हैं। आइए जानते हैं कि नीतीश कुमार के क्लासमेट ललन सिंह कौन है?

नीतीश कुमार के करीबी ललन सिंह का सियासी सफर।
---विज्ञापन---

Who Is Lalan Singh : केंद्र की एनडीए सरकार में इस बार नीतीश कुमार की अहम भूमिका है। जेडीयू कोटे से दो नेताओं को मोदी के मंत्रिमंडल में जगह मिली है। नीतीश कुमार के करीबी ललन सिंह ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली, जबकि रामनाथ ठाकुर राज्य मंत्री बनाए गए। ललन सिंह के सियासी सफर के बारे में जनाने के लिए देखें वीडियो।

बिहार की राजधानी पटना में 24 जनवरी 1955 को ललन सिंह का जन्म हुआ था। वे कॉलेज छात्र संघ के महासचिव थे और उन्होंने जेपी आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। ललन सिंह 2021 से लेकर 2023 तक जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे। उन्होंने इस बार मुंगेर सीट से चुनाव जीता। पहली बार वे साल 2000 में राज्यसभा सदस्य बने थे। साथ ही वे चार बार लोकसभा सदस्य भी निर्वाचित हुए। ये बहुत कम लोग जानते हैं कि नीतीश कुमार और ललन सिंह क्लासमेट भी रह चुके हैं। सियासी गलियारों में उनकी जोड़ी हिट रही है।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 10, 2024 01:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola