Nagpur Violence stone pelting & Kashmir stone pelting
विज्ञापन

Video: नागपुर हिंसा के पीछे साजिश तो नहीं? पथराव का क्या है कश्मीर कनेक्शन

नागपुर हिंसा में अब कश्मीर का एंगल सामने आने की बात कही जा रही है। 17 मार्च की रात नागपुर में हुआ पथराव काफी हद तक कश्मीर की घटनाओं से मेल खाता है।

नागपुर हिंसा को लेकर जांच जारी है। पुलिस हिंसा के सभी पहलुओं को पहचानने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में हिंसा के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले फहीम शेख को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अब इस हिंसा का कश्मीर कनेक्शन भी निकलकर सामने आ रहा है। गृह मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो नागपुर में जिस तक से पथराव हुआ वो कश्मीर से मेल खाता है।

दरअसल नागपुर हिंसा में हुए पथराव का पैटर्न काफी हद तक कश्मीर में होने वाले पथराव से मिलता-जुलता है। कम समय में कई लोगों को एकजुट करना, युवाओं की अधिक भागीदारी और पुलिस पर हमले जैसी चीजें कश्मीर में अक्सर देखने को मिलती थीं। यही वजह है कि इस हिंसा का एंगल भी कश्मीर से जोड़ा जा रहा है। खबरों की मानें तो आज शाम तक गृह मंत्रालय इस पर रिपोर्ट जारी कर सकता है, जिसके साथ ही मामला साफ हो जाएगा। पूरी जानकारी के लिए देखें यह वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ