Cricket News - 2026-04-24T200011.571
विज्ञापन

IPL 2026 प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर मुंबई इंडियंस, 2 हार के बाद खत्म हो जाएगा खेल

हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन कर रही है. फिलहाल मुंबई के पास 4 अंक हैं. टीम को 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस खराब प्रदर्शन कर रही है. टीम में स्टार खिलाड़ियों के होने के बावजूद मुंबई का सफर अब तक खराब रहा है. 23 अप्रैल को मुंबई को सीएसके के सामने 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई को कम से कम 16 अंक चाहिए. तब टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है. ऐसे में अब टीम को बचे हुए 7 मैच जीतने होंगे. तब मुंबई के पास 18 अंक हो जाएंगे. इसके अलावा मुंबई अगर 6 मैच जीतती है तो उसके पास 16 अंक होंगे. लेकिन 16 अंकों के साथ टीम प्लेऑफ की टिकट कंफर्म नहीं कर सकती है. ऐसे में 1 या 2 हार टीम को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है. टीम के ज्यादातर खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ