---विज्ञापन---

Video: संभल की जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे सांसद कौन? विवाद के बीच बढ़ी हलचल

Sambhal Jama Masjid Ziaur Rahman Barq: संभल की जामा मस्जिद में हिंदू पक्ष ने श्री हरिहर मंदिर होने का दावा किया है। इसके बाद कोर्ट ने मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया है।

संभल की जामा मस्जिद।
---विज्ञापन---

Sambhal Jama Masjid Ziaur Rahman Barq: उत्तर प्रदेश के संभल में स्थित शाही जामा मस्जिद का विवाद बढ़ता जा रहा है। यहां हिंदू पक्ष ने श्री हरिहर मंदिर होने का दावा किया है। जिस पर कोर्ट ने मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया है। सर्वे के बीच संभल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां जगह-जगह पर पुलिस मुस्तैद है और मस्जिद के बाहर भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर बनी हुई है। यहां सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। जिनके जरिए निगरानी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: संभल में बढ़ाई गई मस्जिद की सुरक्षा, दो रास्ते बंद, ओवैसी ने उठाए ये सवाल

---विज्ञापन---

संभल में मस्जिद विवाद के बीच सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क नमाज पढ़ने पहुंचे। जिया उर रहमान संभल से सांसद हैं। वह इससे पहले कुंदरकी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वह ममलुक उर रहमान बर्क के बेटे और शफीकुर रहमान बर्क के पोते हैं, जो संभल से पूर्व सांसद थे। सपा सांसद ने नमाज के बाद कहा कि वह कोर्ट के आदेश से सहमत नहीं हैं। साथ ही सर्वे को लेकर फैसले के खिलाफ जाने की भी बात कही।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: संभल की वो मस्जिद, जहां होगा कल्कि अवतार! मंदिर होने के दावे पर कोर्ट ने दिया ये आदेश

First published on: Nov 22, 2024 06:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola