ऋषभ पंत और युजवेंद्र चहल
विज्ञापन

T20 World Cup 2026 सिलेक्शन के बाद खत्म हो गया 4 स्टार खिलाड़ियों का करियर? अगरकर के फैसले ने चौंकाया!

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है. भारतीय स्क्वाड में 4 स्टार खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला. ऐसे में माना जा रहा है कि टी-20 प्रारूप से 4 स्टार खिलाड़ियों का करियर लगभग खत्म हो गया है.

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. 20 दिसंबर को बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा की, जिसमें 4 स्टार खिलाड़ी का नाम नहीं था. अब ऐसा लग रहा है कि भारतीय टी-20 टीम में इन 4 खिलाड़ियों के लिए दरवाजे बंद हो गए हैं. लिस्ट में पहला नाम शुभमन गिल का आता है, जिन्हें वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना गया है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को भी नजरअंदाज कर दिया गया है.

विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन और ईशान किशन को मौका मिला है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल को भी नजरअंदाज कर दिया गया. ये दोनों खिलाड़ी टी-2- विश्व कप 2024 में भारत का हिस्सा थे.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर.

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ