---विज्ञापन---

दलीप ट्रॉफी में मोहम्मद शमी का सुपर कैच, एक हाथ से लूटी महफिल

दलीप ट्रॉफी में मोहम्मद शमी ने गेंद के अलावा फील्डिंग में भी कमाल दिखाया. उन्होंने एक हाथ से कैच लपका. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मैच का प्रदर्शन

मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में कुल 5 विकेट लिए.

शमी ने पहली पारी में 16 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट लिए.

शमी ने दूसरी पारी में 16 ओवर में 56 रन देकर 3 विकेट हासिल किए.

मैच का परिणाम

ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

मोहम्मद शमी कैच लेते हुए/ Image Source: Screengrab/ BCCI
---विज्ञापन---

Mohammed Shami: दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल 30 अगस्त से 1 सितंबर के बीच सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला गया. इस मैच में ईस्ट जोन ने 4 विकेट से बाजी मारी और अपना टिकट फाइनल के लिए कटाया. शमी ने गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग में भी अपना जलवा दिखाया. ईस्ट जोन की ओर से दूसरी पारी के अपने 14वें ओवर की आखिरी गेंद शमी ने हर्ष दुबे को फेंकी. उन्होंने शमी की ही तरफ हवा में शॉट खेला. इसके बाद शमी ने एक हाथ से कैच लपक लिया और दुबे को पवेलियन जाने के लिए मजबूर कर दिया. शमी का ये कैच देखकर सभी कोई हैरान रह गया. क्योंकि आमतौर पर गेंदबाजी के दौरान कैच पकड़ना काफी कठिन होता है.

शमी ने बॉलिंग में भी दिखाया कमाल

शमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया. उन्होंने पहली पारी में 16 ओवर में 42 रन खर्च कर 2 विकेट लिए थे. इसके अलावा दूसरी पारी में उन्होंने 16 ओवर में 56 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इस तरह शमी ने शानदार प्रदर्शन किया और 5 विकेट भी लिए. सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन ने पहली पारी में 266-266 रन बनाए थे, इसके बाद दूसरी पारी में सेंट्रल जोन 158 रनों पर सिमट गई. लक्ष्य का पीछा करते हुए ईस्ट जोन ने 4 विकेट शेष रहते ही 162 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: टीम इंडिया से बाहर हुए ये 8 स्टार खिलाड़ी, BCCI ने क्यों लिया ये फैसला?

First published on: Sep 01, 2026 09:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola