vihaan malhotra

10 चौके और 5 छक्के… वैभव सूर्यवंशी के दोस्त विहान मल्होत्रा ने मचाई तबाही, तूफानी शतक ठोक टीम को दिलाई धमाकेदार जीत

Sher-E-Punjab T20 League: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे विहान मल्होत्रा ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के तीसरे मुकाबले में तूफानी शतक जड़ा. वैभव सूर्यवंशी के साथी ने 52 गेंदों पर नाबाद 103 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई.

Sher-E-Punjab T20 League: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के तीसरे मुकाबले में भारतीय युवा बल्लेबाज विहान मल्होत्रा ने बल्ले से जमकर गदर काटा. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे वैभव सूर्यवंशी के साथी खिलाड़ी विहान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतक जड़ा. फाजिल्का फाल्कंस के लिए खेलते हुए विहान ने जालंधर वॉरियर्स के खिलाफ सिर्फ 52 गेंदों पर शतक जड़ा और नाबाद 103 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर फाल्कंस ने 14 गेंद बाकी रहते 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.

विज्ञापन

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जालंधर वॉरियर्स ने फाजिल्का फाल्कंस के सामने जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य रखा था. जालंधर की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने 42 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाल्कंस की टीम को विहान मल्होत्रा ने तूफानी शुरुआत दिलाई. मल्होत्रा ने मैदान पर उतरेती आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 17 गेंदों पर अपन अर्धशतक ठोक दिया. उन्होंने अर्धशतक जड़ने के बाद भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और 52 गेंदों पर शतक जड़ दिया. विहान ने अपनी पारी में 10 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बनाकर फाल्कंस को एक यादगार जीत दिला दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ