IND vs AFG: टीम इंडिया से बाहर हुए ये 8 स्टार खिलाड़ी, BCCI ने क्यों लिया ये फैसला?

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. बीसीसीआई ने 8 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है, जबकि ये खिलाड़ी पिछली टी-20 सीरीज का हिस्सा थे.

टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ? Image Source: Screengrab/ Fancode

टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ? Image Source: Screengrab/ Fancode

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. 1 सितंबर को बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह समेत कई खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी हुई है, जबकि 8 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. ये 8 खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे. लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ इन खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है.

विज्ञापन

ये 8 खिलाड़ी हुए बाहर

जिम्बाब्वे के खिलाफ इन 8 युवा खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किया गया था. हालांकि अब अफगानिस्तान के खिलाफ सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है. इसलिए बीसीसीआई ने 8 युवा खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया. इन 8 खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज मयंक यादव, प्रिंस यादव, यश ठाकुर और अशोक शर्मा का नाम शामिल है, जबकि ऑलराउंडर सूर्यंश शेडगे और हर्ष दुबे को भी टीम में जगह नहीं मिली है. वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है. रिंकू सिंह का नाम चौंकाने वाला है, क्योंकि वह भारतीय टी-20 टीम का लगातार हिस्सा थे. लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया था, जबकि कई खिलाड़ी चोटिल चल रहे थे. लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ इन खिलाड़ियों की वापसी हुई है. जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा की वापसी हुई है. इसके अलावा फिरकी गेंदबाज में अक्षर पटे और वरुण चक्रवर्ती की भी वापसी हुई है. वहीं, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

13 सितंबर से सीरीज का आगाज

अफगानिस्तान, भारत की सरजमीं पर पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ मेजबान देश बनकर खेलेगी, क्योंकि इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान के पास ही है. पहला मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 15 और तीसरा मैच 17 सितंबर को खेला जाना है. सीरीज के सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ