Mohammad Siraj
विज्ञापन

IND vs ENG: एक तस्वीर, जिसने फूंकी Mohammad Siraj में जान, मियां भाई ने खुद खोला राज

Mohammad Siraj: मोहम्मद सिराज ने पांचवें टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 5 विकेट झटके। सिराज ने अपनी सफलता का राज खोला है।

Mohammad Siraj: टीम इंडिया ने ओवल के मैदान पर इंग्लैंड को चारों खाने चित कर डाला। टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रनों की दरकार थी। हालांकि, सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के जीत के अरमानों को पूरा नहीं होने दिया। सिराज ने गस एटकिंसन को क्लीन बोल्ड करते हुए भारतीय टीम की जीत पर मुहर लगा दी।

पांचवें टेस्ट में करिश्माई प्रदर्शन करने वाले सिराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी सफलता का राज खोला। मियां भाई ने बताया कि उन्होंने सुबह उठने के बाद गूगल से एक तस्वीर डाउनलोड की। उस फोटो पर लिखा था ‘Believe’। सिराज ने पांचवें दिन की शुरुआत जबरदस्त अंदाज में की और जेमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन

वहीं, जेमी ओवरटन भी सिराज के जाल में फंस गए और विकेटों के सामने पाए गए। आखिरी बल्लेबाज के रूप में सिराज ने गस एटकिंसन को क्लीन बोल्ड करते हुए टीम इंडिया को यादगार जीत दिला दी। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ