
'लोग आटा उड़ाते हैं..., केजरीवाल चक्की ही उड़ा देते हैं', News24 के इस सवाल पर क्या बोले पूर्व CM?
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana
Manthan 2025: नोएडा स्थित ISOMES के सभागार में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बुधवार को मंथन 2025 कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान News24 के राजीव रंजन ने उनसे पूछा कि ‘लोग आटा उड़ाते हैं…, लेकिन केजरीवाल चक्की ही उडा देते हैं’। यानी जो मुद्दा नहीं होता है, उसमें केजरीवाल बड़ा बखेड़ा खड़ा कर देते हैं। जैसे दिल्ली में वोटर लिस्ट में हेरफेर का।
इस पर पूर्व सीएम ने जवाब दिया कि आम आदमी पार्टी की शिकायत के बाद ही चुनाव आयोग ने मतदान सूची में हेरफेर को रुकवाया है। उन्होंने कहा कि शाहदरा में एक लेटर लिखकर बीजेपी ने वोटर लिस्ट में से नाम कटवाने की सिफारिश की। इसके अलावा पालम, बिजवासन विधानसभा समेत दिल्ली की 15 विधानसभा में बीजेपी ने कहीं 7000 तो कहीं 15000 वोट कटवाने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: