Sanjay Raut
विज्ञापन

Video: 'महाराष्ट्र में MVA को 160 सीटें', Sanjay Raut ने सीएम के नाम पर दिया ये बड़ा बयान

Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीट हैं, यहां सरकार बनाने का दावा करने के लिए 145 विधायक चाहिए।

Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने ही वाले हैं। इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में एमवीए की सरकार बनने जा रही है। एमवीए को पूर्ण बहुमत मिलेगा और करीब 160 सीटें मिलेंगी। नई सरकार का सीएम कौन बनेगा? मीडिया के ये पूछने पर संजय राउत ने कहा कि इस बारे में कल सुबह 10 बजे बता दूंगा की राज्य का नया मुख्यमंत्री कौन होगा?

महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीट हैं, यहां सरकार बनाने का दावा करने के लिए 145 विधायक चाहिए। राज्य में एमवीए और महायुति में सीधी टक्कर है। वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल में यहां महायुति की सरकार बनने का अनुमान है। शुक्रवार को संजय राउत ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि मुख्यमंत्री बनाने को लेकर एमवीए में कोई फार्मूला तय नहीं हुआ है। ऐसा नही है कि जिसकी सीटें ज्यादा होंगी, उसका ही सीएम बनेगा। सभी एमवीए नेता एक साथ बैठेंगे फिर तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ