7 State Assembly By Election Result 2024
विज्ञापन

एक महीने में ही BJP को चुभने लगा 'अधूरा' आंकड़ा? Video में देखें सियासी समीकरण

Lok Sabha Election Result : देश में भले ही तीसरी बार मोदी सरकार बन गई है, लेकिन अब भाजपा को बहुमत के आंकड़े से दूर रहना खलने लगा है। मोदी के मंत्रिमंडल में एनडीए के सहयोगी दलों को भी जगह मिली, लेकिन अब घटक दलों का दबाव सरकार पर बढ़ने लगा है।

Lok Sabha Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के एक महीने में ही भारतीय जनता पार्टी को अधूरा आंकड़ा चुभने लगा है। पार्टी बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई। एनडीए की सरकार पर किंगमेयर नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू का भी दबाव बढ़ रहा है। आइए वीडियो के जरिए जानते हैं कि भाजपा को क्या डर सता रहा है?

देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है, लेकिन सहयोगी दलों का दबाव रहेगा। चुनाव परिणाम आने के एक महीने के अंदर राजस्थान के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे भाजपा में खलबली मच गई है। नीतीश कुमार ने एक बार फिर स्पेशल राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज का मुद्दा उठाया, जबकि टीडीपी के नेता दिल्ली पहुंच गए। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपनी पगड़ी उतार दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ