Bhojpuri Star Pawan Singh
विज्ञापन

Bhojpuri Star Pawan Singh के चुनाव पर U Turn की वजह क्या? क्या PM Modi को देंगे झटका?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 जल्द आने वाले हैं। इस बीच लगातार राजनीति तेज हो गई है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन हाल ही में उन्होंने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव लड़ेंगे। अब देखना यह होगा कि उन्हें किस सीट से उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।

Lok Sabha Election 2024: जब से भाजपा ने पवन सिंह को आसनसोल से लोकसभा टिकट दिया है, तब से लेकर आज तक इसपर जमकर राजनीति हो रही है। पहले, टिकट मिलने के कुछ टाइम बाद ही पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद पवन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सूत्रों से ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि पवन सिंह ने बिहार की आरा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। इस बीच पवन सिंह ने अपने चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए फिर से राजनीति का पारा बढ़ा दिया है। पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

इनके इस ट्वीट के बाद एक बार फिर राजनीति शुरू हो गई है। इधर तेजस्वी यादव महागठबंधन की तरफ से कोई ऐसा उम्मीदवार उतारने की फिराक में हैं, जो आर के सिंह को कड़ी टक्कर दे। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आरजेडी आरा से पवन सिंह को मैदान में उतार सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ