
40 साल पुराना सेवक, सोनिया-राहुल का आभारी हूं...अमेठी से टिकट मिलने पर क्या बोले KL Sharma?
Edited By Khushbu Goyal

Edited By Khushbu Goyal
KL Sharma Reaction To Be Congress Candidate: लोकसभा चुनाव 2024 के रण में कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उतारा है। किशोरी लाल कांग्रेस के 40 साल पुराने सेवक हैं। वे राजीव गांधी के समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे काफी अनुभवी, कुशल रणनीतिकार और संगठन के अच्छे ज्ञाता है। अमेठी में उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से है। काफी मंथन के बाद आज चुनाव नामांकन के आखिर दिन कांग्रेस ने उनकी उम्मीदवारी का ऐलान किया।
वहीं कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ने पर किशोरी लाल शर्मा ने काफी खुशी जताई। उनके समर्थकों में भी खुशी की लहर है। वे पंजाब के लुधियाना जिले से संबंध रखते हैं और राजीव गांधी के संपर्क में आने के बाद वे अमेठी आ गए। पिछले 40 साल से वे अमेठी और रायबरेली लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की बागडोर संभाल हुए हैं। आइए जानते हैं कि कांग्रेस की ओर से चुनाव टिकट मिलने के बाद उन्होंने क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: