---विज्ञापन---

कन्हैया कुमार को इस सीट से टिकट देकर चौंका सकती है कांग्रेस

Kanhaiya Kumar Lok Sabha Election 2024: कन्हैया कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि उन्हें बिहार की भागलपुर सीट से मैदान में उतारा जाएगा। कन्हैया कुमार इससे पहले भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Kanhaiya Kumar
---विज्ञापन---

Kanhaiya Kumar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार का चुनाव बेहद खास होने वाला है। जहां एक ओर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 400 पार सीटों का लक्ष्य रखा है तो वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन भी कड़ी टक्कर देने में जुटा है। इस बीच खबर है कि कांग्रेस कन्हैया कुमार को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है।

बेगूसराय से चुनाव लड़ चुके हैं कन्हैया कुमार

कहा जा रहा है कि वे भागलपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। कन्हैया कुमार 2019 में बेगूसराय से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार कांग्रेस कन्हैया कुमार को भागलपुर से टिकट देकर चौंका सकती है। आपको बता दें कि बिहार में महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग तय हो चुका है। आरजेडी 26 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 01, 2024 10:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola