Jaya Bhattacharya
विज्ञापन

2 लाख में एक्ट्रेस को खरीदना चाहता था अधेड़ उम्र का शख्स, Jaya Bhattacharya ने इंटरव्यू में किया खुलासा

Jaya Bhattacharya: एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य को एक अंकल ने शादी के लिए खरीदने की कोशिश की थी। वो शख्स शादिशुदा और बच्चों का बाप होने के बावजूद एक्ट्रेस के पीछे पड़ा था।

Jaya Bhattacharya: पॉपुलर एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने एक बार अपने इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ को लेकर शॉकिंग खुलासा किया था। वो अपने नेगेटिव किरदारों के लिए इंडस्ट्री में मशहूर हैं। हालांकि, बेहद कम लोगों को ये पता होगा कि एक बार एक अधेड़ उम्र का शख्स हाथ धोकर उनके पीछे पड़ गया था। वो एक्ट्रेस से शादी करने के लिए इतना बेताब था कि एक्ट्रेस के पेरेंट्स से भी उनके रिश्ते की बात कर बैठा था। जब उन्होंने उस आदमी के बारे में पता लगाने की कोशिश की, तो पता चला कि वो ना सिर्फ शादीशुदा है, बल्कि बच्चों का बाप है।

ये शख्स जया भट्टाचार्य का इतना बड़ा दीवाना था कि वो उन्हें शादी करने के लिए पैसे तक ऑफर कर रहा था। वो 2 लाख में एक्ट्रेस को खरीद लेना चाहता था। बात इतना बढ़ गई थी कि एक्ट्रेस ने भरे बाजार उस आदमी को सीधा कर दिया था। जया भट्टाचार्य ने बताया कि ये साल 1991 या 1992 का किस्सा है। जब उसने 2 लाख में एक्ट्रेस से शादी करने की बात की, तो जया ने जवाब में कह दिया था कि वो बिकाऊ नहीं हैं। बाद में पता चला कि वो आदमी एक बच्ची के साथ दुष्कर्म भी कर चुका था और उसकी बीवी ने ही उसे सजा भी दिलवाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ