jacket (1) (4)
विज्ञापन

IPL 2026: कौन हैं अश्विनी कुमार? लगातार 4 हार के बाद MI को जीत दिलाई, क्रिकेट जगत में सनसनी मचाई

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इस मैच में जीत हासिल की. टीम के लिए इस मैच में अश्विनी कुमार ने टीम के लिए शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. चलिए आपको भी बताते हैं उनके करियर के बारे में…

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में कमाल का प्रदर्शन हासिल करते हुए जीत हासिल कर ली है. इस मैच में टीम के लिए तिलक वर्मा ने शानदार शतक जड़ा. उनके साथ-साथ तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने भी 4 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया. उन्होंने गुजरात की बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह से धराशाई करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. इस मैच में उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 24 रन खर्च किए. 

पिछले साल भी उन्होंने मुंबई के लिए पहला मुकाबला खेलते हुए 4 विकेट चटकाए थे. उन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए ये मुकाम हासिल किया है. अश्विनी पंजाब से आते हैं लेकिन उन्होंने अभी तक पंजाब की घरेलू टीम के लिए केवल 2 मुकाबले ही खेले हैं. करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने काफी मेहनत की थी और 30 रुपये मांग के शेयर्ड ऑटो से ट्रेवल करते थे. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ