हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

KKR vs RR: वैभव सूर्यवंशी को बीच मैदान क्यों आया गुस्सा? जमीन पर दे मारा बल्ला

KKR vs RR: आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती है. मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेली, लेकिन इस दौरान उनको बहुत ज्यादा गुस्सा आया.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi

KKR vs RR: राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अहम पारी खेली. सूर्यवंशी फिलहाल बहुत ही शानदार फॉर्म में भी नजर आ रहे हैं. कोलकाता के मुश्किल पिच पर वैभव बहुत ही आसानी के साथ बल्लेबाजी करते हुए नजर आए, लेकिन जैसे ही वो इस मुकाबले में आउट हुए तो उन्हें बहुत ज्यादा गुस्सा आया. पहली बार उनको गुस्से में बैट जमीन पर मारते हुए देखा गया. अब फैंस इसके पीछे का कारण भी जानना चाहते हैं. 

वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया गुस्सा? 

15 वर्षीय युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में 46 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें उन्होंने 6 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े. सूर्यवंशी जब अपना अर्धशतक पूरा करने वाले थे. उस समय वो वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए. जहां पर रमनदीप सिंह ने उनका बाउंड्री पर कैच पकड़ा. खराब शॉट खेलकर आउट होने के कारण सूर्यवंशी अपने आप से ही बहुत ही ज्यादा नाराज आए. जिसके कारण ही पवेलियन लौटते समय उन्होंने 2 बार अपना बल्ला जमीन पर पटका. जिसके बारे में अब सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा चर्चा होने लगी है.

ये भी पढ़ें: LIVE क्रिकेट मैच में ट्रैक्टर लेकर घुसा युवक, पिच को रौंदकर किया तहस-नहस, देखें वायरल वीडियो

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola