GT vs MI
विज्ञापन

IPL 2025: फाइनल से पहले ऑरेंज कैप के लिए घमासान तेज, इस खिलाड़ी के पास जीतने का बड़ा मौका

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस को एलिमिनेटर में 20 रन से हराकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप में बदलाव देखने को मिला है।

IPL 2025 Orange Cap: इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। टूर्नामेंट में अब सिर्फ दो मैच बचे हैं, जिसके बाद चैम्पियन टीम तय हो जाएगी। लीग में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, जहां मुंबई ने 20 रन से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाली ऑरेंज कैप की लिस्ट में बदलाव देखने को मिला है। गुजरात के धाकड़ ओपनर साई सुदर्शन ने अब भी इस मामले में बाजी मारी है।

उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई के खिलाफ 80 रनों की पारी खेली, जिसके बाद अब उनके नाम कुल 759 रन दर्ज हो गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मुंबई के सूर्यकुमार यादव हैं, जिनके नाम 15 मैचों में 673 रन हैं। इस तरह से सुदर्शन सूर्यकुमार से 86 रन आगे हैं। चूंकि अब गुजरात टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, ऐसे में सूर्यकुमार के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका है। टीम अगर फाइनल में जगह बनाती है तो सूर्यकुमार को दो मैच खेलने का मौका मिलेगा। वह इन दो मैचों में अगर 87 रन बनाने में कामयाब रहे तो वह ऑरेंज कैप जीत जाएंगे।

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ