
IPL 2024 : सूर्यकुमार यादव ने शुरू की आईपीएल की तैयारी, इस दिन कर सकते हैं मैदान पर वापसी
Edited By Aman Sharma

Edited By Aman Sharma
IPL 2024 Suryakumar Yadav Training NCA : टी20 क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों चोट के चलते कोई मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। पर अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी आ चुकी है। दरअसल सूर्यकुमार यादव ने चोट से उभरने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वह इस समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु में रिहैब पर है और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। वह अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर वीडियोज को शेयर कर रहे हैं। जिसमें सूर्यकुमार यादव ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं। बता दें कि मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 का पहला मैच 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। पर उससे पहले उम्मीद की जा रही है कि सूर्यकुमार यादव फिट होकर मैदान पर वापसी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए देखें पूरी वीडियो
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: