---विज्ञापन---

IPL 2024: मुंबई की हार, फिर भी खुश दिखे रोहित शर्मा; सामने आई बड़ी वजह

IPL 2024: आईपीएल 2024 के 38वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया था। इस मैच के बात मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा खुश दिखे थे हालांकि उनके खुश होने की वजह दूसरी थी।

ipl 2024 rohit sharma mumbai indians
---विज्ञापन---

IPL 2024: आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। जिसके बाद से मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह थोड़ी कठिन हो गई है। इस सीजन 8 मैचों में मुंबई की ये पांचवीं हार थी। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सलामी युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया। जायसवाल ने इस मैच में 60 गेंदों पर 104 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान जायसवाल ने 9 चौके और 7 छक्के जड़े।

जायसवाल की ये ताबड़तोड़ पारी देखकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी बेहद खुश दिखे। जिसके बाद रोहित ने जायसवाल को गले लगाकर बधाई दी। जायसवाल का फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए भी काफी अच्छी बात है क्योंकि आईपीएल के बाद भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2024 खेलना है जिसके लिए जायसवाल का फॉर्म में लौटना बेहद जरुरी थी।

---विज्ञापन---

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

First published on: Apr 23, 2024 06:44 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola