Indian Cricket Team
विज्ञापन

रवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम, बैकअप खिलाड़ियों के नाम भी बताए

ICC ODI World Cup 2027: टीम इंडिया का मौजूदा समय में सबसे बड़ा लक्ष्य आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 जीतना है. जिसके लिए कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच रवि शास्त्री ने भी इस मेगा इवेंट के लिए टीम चुनी है.

ICC ODI World Cup 2027: भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 अगर जीतना है, तो उसके लिए अभी से ही अपनी टीम का फैसला करना होगा. जिसके बाद उन खिलाड़ियों की फिटनेस पर ध्यान देना होगा. वहीं इन खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा वनडे मैचों में मौका देना होगा. जिससे वो मेगा टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पूरी तरह से तैयार रहे. भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने अब आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 के लिए स्क्वाड चुना है. इसके साथ ही बैकअप खिलाड़ियों के नाम भी बताए हैं. 

रवि शास्त्री ने चुनी टीम इंडिया का स्क्वाड 

दिग्गज रवि शास्त्री ने भारतीय टीम का आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 के लिए स्क्वाड चुना है. जिसमें उन्होंने यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद और गूरनूर बरार को बैकअप खिलाड़ियों के रूप में चुना है. वहीं मुख्य टीम में रवि शास्त्री ने कुछ चौंकाने वाले नाम चुने हैं. उन्होंने मध्यक्रम के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को भी चुना है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन का नाम भी नजर आ रहा है. किशन का प्रदर्शन भी अब तक बहुत ही शानदार रहा है. टीम इंडिया के दोनों ही खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज से लेकर टॉप 6 तक किसी भी बल्लेबाज की जगह खेल सकते हैं. वहीं कप्तान के तौर पर शुभमन गिल ही नजर आने वाले हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ