
Video: भारतीय नौसेना को मिला स्वदेशी अंडरवाटर रोबोट! जानें कितना पावरफुल है नया हथियार?
Edited By Parmod chaudhary

Edited By Parmod chaudhary
Swavalamban 2024: भारतीय नौसेना के दो दिवसीय प्रौद्योगिकी सम्मेलन ‘स्वावलंबन 2024’ की शुरुआत भारत मंडपम में हो चुकी है। नौसेना के इस तीसरे संस्करण का उद्देश्य नौसेना, नवाचार और स्वदेशीकरण को बढ़ावा देना है। नौसेना के इस कार्यक्रम का आयोजन शक्ति और सशक्ति आधार पर किया गया है। नौसेना अधिकारियों का मानना है कि हर सेना की थ्योरी युद्ध को लेकर होती है। हर सेना चाहती है कि जंग के दौरान उसका हर सिपाही सेफ रहे। अगर सिपाही सेफ होंगे तो ही जंग जीती जा सकती है।
‘स्वावलंबन 2024’ में भारतीय नौसेना को खास स्वदेशी अंडरवाटर रोबोट की सौगात मिल सकती है। जो काफी पावरफुल है। इस रोबोट को रोबोटिक इंटरजेंस नाम दिया गया है। कई दफा हमले के दौरान दुश्मन की सटीक जानकारी नहीं होती है। लेकिन यह रोबोट दुश्मन की सटीक जानकारी देने में कारगर है। यह रोबोट जमीन के अलावा पानी और पथरीले रास्तों पर चलने में भी सक्षम है। इस रोबोट के साथ अत्याधुनिक वेपन भी इधर से उधर भेजे जा सकते हैं। यही नहीं, रोबोट खुद भी इन हथियारों का यूज कर दुश्मन को मात दे सकता है। इस रोबोट के बारे में जानने के लिए देखते हैं ये रिपोर्ट…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: