Kuldeep Yadav
विज्ञापन

IND vs ENG: कुलदीप यादव को क्यों नहीं मिल रहा है Playing 11 में मौका? बचपन के कोच का बड़ा बयान आया सामने

इंग्लैंड दौरे पर अभी तक स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। जिसके बाद कुलदीप के बचपन के कोच कपिल देव पांडे का रिएक्शन सामने आया है।

India vs England Test: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज के लिए स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को भी टीम में रखा गया है, लेकिन अभी तक इस गेंदबाज को इस सीरीज में एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। अभी तक सीरीज के 3 मैच खेले जा चुके हैं। स्पिन गेंदबाज के रूप में रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को खेलते हुए देखा गया है।

वहीं अब कुलदीप यादव के बचपन कोच कपिल देव पांडे ने बताया कि आखिर क्यों कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल रहा है? कपिल देव पांडे ने कहा “कुलदीप का खेलना उतना अहम नहीं जितना देश का जीतना है। शुरुआत में लगा था कि कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा, लेकिन तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा। इसलिए अभी तक कुलदीप को मौका नहीं मिला है।”

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ