
IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट से ऋषभ पंत को रखे बाहर, पूर्व कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 23 से 27 जुलाई तक मैनचेस्टर में खेला जाएगा। लॉर्ड्स में मिली हार को भुलाकर शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी, हालांकि टीम इंडिया के लिए ये उतना आसान नहीं है। टीम इंडिया आज तक मैनचेस्टर में टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है, वहीं रवींद्र जडेजा के अलावा इस मैदान पर और किसी भारतीय खिलाड़ी को खेलने का अनुभव नहीं है। इसके अलावा ऋषभ पंत की चोट ने भी टीम इंडिया की टेंशन को थोड़ा बढ़ा कर रख दिया है।
चौथे मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं लेकिन इस दौरान पंत ने बल्लेबाजी या विकेटकीपिंग की कोई प्रैक्टिस नहीं की। वहीं अब पंत को लेकर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा कि “मुझे नहीं लगता चौथे टेस्ट में ऋषभ पंत को बल्लेबाज के तौर पर खेलना चाहिए। अगर वे इस मैच में विकेटकीपिंग नहीं कर सकते हैं तो उनको फील्डिंग जरूर करनी होगी जो और भी ज्यादा खराब होगा। उनको आराम करना चाहिए और पांचवें टेस्ट पर ध्यान देना चाहिए।”
वीडियो में देखें पूरी जानकारी….
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: