
IND vs IND A: इंग्लैंड में चला कप्तान शुभमन गिल का बल्ला, केएल राहुल-शार्दुल भी छाए
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
IND vs IND A Intra Squad Match: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 20 जून से लीड्स में होगा। उससे पहले भारतीय टीम इंडिया ए के साथ इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रही है। जिसके पहले दिन कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल से लेकर शार्दुल ठाकुर का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। पहले दिन शुभमन गिल और केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाए। जो टीम इंडिया के लिए सीरीज की शुरुआत से पहले अच्छा संकेत है।
इसके अलावा गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर छाए, गेंदबाजी करते हुए पहले शार्दुल ने विकेट चटकाए। शार्दुल इंग्लैंड में टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं लंबे समय के बाद भी शार्दुल की टीम इंडिया में वापसी हुई है, ऐसे में अच्छा प्रदर्शन करके पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे। इंग्लैंड की धरती शार्दुल को खेलने का भी अनुभव है, यहां उन्होंने टीम इंडिया के लिए 10 विकेट भी चटकाई है।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी….
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: