
IND vs ENG टेस्ट सीरीज में बने 7 महारिकॉर्ड, कप्तान शुभमन गिल ने रचा इतिहास तो जड्डू के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज बेहद यादगार रही। सीरीज का अंत 2-2 की बराबरी पर हुई। दोनों ही टीमों के प्लेयर्स ने जीत के लिए हर मुकाबले में जी-जान लगाई। ओवल टेस्ट में भारतीय टीम ने गेंदबाजों के धांसू प्रदर्शन के बूते हारी हुई बाजी को पलटा। इंग्लैंड सीरीज और मैच जीतने से 6 रन दूर रह गई। हालांकि, इस सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने।
𝙈.𝙊.𝙊.𝘿 𝙊𝙫𝙖𝙡 🥳#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/kdODjFeiwE
— BCCI (@BCCI) August 4, 2025
बतौर कप्तान पहली ही टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला। गिल ने 5 मैचों की 10 पारियों में 75 की औसत से खेलते हुए 754 रन ठोके। वह भारतीय कप्तान के तौर पर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड चकनाचूर किया। वहीं, जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने। जड्डू ने इस सीरीज में 6 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: