IND vs ENG, Shubman Gill
विज्ञापन

IND vs ENG: 5वें टेस्ट से पहले टीम इंडिया टेंशन में आई, उपकप्तान पंत के बाद कप्तान गिल की भी विदाई?

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट के दौरान शुभमन गिल चोटिल दिखाई दिए। बेन स्टोक्स की गेंद गिल के हाथ पर लगी और वो दर्द में नजर आए। यह 5वें टेस्ट से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा रहा है।

IND vs ENG, 4th Test: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत बुरी तरह चोटिल हुए और अब वो पांचवें टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। चौथे टेस्ट के दौरान पंत विकेटकीपिंग करने भी नहीं आए थे। अब टीम इंडिया की टेंशन और बढ़ गई है। उपकप्तान ऋषभ पंत के बाद कप्तान गिल भी चोटिल हो चुके हैं।

शुभमन गिल की चोट भारत के लिए बनेगी परेशानी?

दूसरी पारी के दौरान उनके हाथ पर गेंद लगी थी, जिससे वो चोटिल हो गए और उन्हें पट्टी करानी पड़ी। बाद में जब गिल 90 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तो बेन स्टोक्स की गेंद सीधा उनके हाथ पर जा लगी। इसके बाद गिल काफी दर्द में नजर आए। शुभमन ने इसके बावजूद शतक जड़ा और फिर वो आउट हो गए। खैर, गिल का चोटिल होने के बाद दोबारा चोट खाना बुरी खबर है। अगर शुभमन की चोट गहरी हुई, तो भी पांचवें टेस्ट से बाहर हो सकते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ