
मेगा ऑक्शन में बिना बिके भी IPL 2025 में खेल पाएंगे सरफराज और पृथ्वी शॉ! BCCI का नियम बनेगा वरदान
Edited By Shubham Mishra

Edited By Shubham Mishra
Sarfaraz Khan Prithvi Shaw IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कई भारतीय खिलाड़ियों की लॉटरी लगी। हालांकि, कुछ प्लेयर्स ऐसे भी रहे, जिनको कोई खरीदार नहीं मिल सका। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम पृथ्वी शॉ और सरफराज खान का रहा। शॉ और सरफराज के नाम पर किसी भी टीम ने कोई बोली नहीं लगाई। लगातार आईपीएल में खेलते आ रहे पृथ्वी की ऑक्शन में अनदेखी से हर कोई हैरान रह गया। हालांकि, ऑक्शन में ना बिकने के बावजूद सरफराज और शॉ आईपीएल 2025 में खेल सकते हैं।
दरअसल, बीसीसीआई द्वारा आईपीएल के लिए बनाए गए नियमों के मुताबिक, अगर किसी टीम का कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है, तो इस स्थिति में टीम मेगा ऑक्शन में शामिल हुए किसी प्लेयर को शामिल कर सकती है। शर्त बस यह है कि उस खिलाड़ी का बेस प्राइस चोटिल होने वाले प्लेयर से कम होना चाहिए। अब अगर किस्मत ने सरफराज और शॉ का साथ दिया, तो यह दोनों ही खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में नजर आ सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: