
केजरीवाल के समर्थन में उतरे हाई कोर्ट के जज, याचिका पर उठाए सवाल
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana
Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पद से हटाने की याचिका पर हाई कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने याचिका को पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए याचिकाकर्ता पूर्व विधायक संदीप कुमार को जमकर फटकार लगाई है। दरसअल, केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग करने वाली याचिका पर सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। बता दें यह इस मुद्दे पर हाई कोर्ट में तीसरी याचिका है।
याचिका में पूर्व विधायक संदीप कुमार ने दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी और जेल में जाने के बाद उन्हें पद से हटाने का आग्रह किया। याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि जिस बेंच ने पहले इस विषय पर दो पूर्व याचिका पर सुनवाई की थी, इस नई याचिका को भी उसी बेंच के सामने लगना चाहिए। अदालत ने याचिका को ट्रांसफर कर दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: