Hassan Nasrallah
विज्ञापन

हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह का अंतिम संस्कार आज, इजराइल का अगला कदम क्या?

Hassan Nasrallah Funeral Israel-Hezbollah War: इजराइल ने हिजबुल्लाह के कथित सरगना हाशेम सैफीद्दीन को भी ढेर करने का दावा किया है। वहीं आज हिजबुल्लाह के पूर्व मुखिया नसरल्लाह का अंतिम संस्कार होने जा रहा है।

Hassan Nasrallah Funeral: हिजबुल्लाह के मुखिया हसन नसरल्लाह का आज अंतिम संस्कार होगा। इजराइली हमले में मारे गए नसरल्लाह की अंतिम विदाई को हिजबुल्लाह ने काफी हद तक गोपनीय रखा है। नसरल्लाह की आखिरी विदाई पर कोई भव्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। खबरों की मानें तो हिजबुल्लाह को डर है कि नसरल्लाह के अंतिम संस्कार की भनक लगने के बाद इजराइल को कोई बड़ा कदम उठा सकता है।

खबरों की मानें तो ईरान के मिसाइल अटैक पर पलटवार करते हुए इजराइल ने हिजबुल्लाह के दूसरे सरगना हाशेम सैफीद्दीन को भी मार गिराया है। नसरल्लाह की मौत के गम में डूबे हिजबुल्लाह को यह दूसरा झटका लगा है। इजराइली ड्रोन लगातार लेबनान की सीमा पर मंडरा रहे हैं। ऐसे में इजराइल का अगला टारगेट क्या होगा? यह कोई नहीं जानता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ