Cricket News (90)
विज्ञापन

IND vs PAK: 3 चोटिल खिलाड़ियों से भारतीय ड्रेसिंग रूम में मची 'हलचल', फाइनल से पहले फंस गई टीम इंडिया?

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले फाइनल मैच से पहले भारत के 3 स्टार खिलाड़ी को चोट लग गई थी. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ये खिलाड़ी मुश्किलों में दिखे थे. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. ये खिलाड़ी फाइनल के लिहाज से टीम इंडिया के लिए अहम हैं.

IND vs PAK: भारत और श्रीलंका के बीच 26 सितंबर को एशिया कप 2025 सुपर 4 का आखिरी मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत के तीन खिलाड़ी चोटिल हो गए थे. गेंदबाजी करने के लिए आए हार्दिक पांड्या ने जब कुसल मेंडिस को आउट किया तब इस दौरान उन्हें मुश्किल में देखा गया था. इसके बाद भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी श्रीलंका के खिलाफ 9वें ओवर के दौरान संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे. उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई थी. वहीं चोटिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी तिलक वर्मा हैं. उन्हें फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी. इस दौरान उन्हें सपोर्ट स्टाफ के साथ संघर्ष करते हुए देखा गया था. फाइनल से पहले भारत के तीन खिलाड़ियों की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन में इजाफा कर दिया है. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ